Buy Advt. Space

“युवाओं को नशे की गर्त में ढकेल रहा है गोविंद, पुलिस की चुप्पी खतरनाक!”

By


अंकित टाटिया की रिपोर्ट

दल्ली राजहरा ! लौह अयस्क नगरी, अब नशे का नया अड्डा बनती जा रही है। यहां का पुराना बाजार क्षेत्र अब नशे के कारोबारियों का सुरक्षित ठिकाना बन चुका है, और इसका सरगना है—गोविंद नामक एक व्यक्ति, जो खुलेआम गांजे का व्यापार कर रहा है।

पुराना बाजार की गली, धुंधली लाइट, खाली सड़कें, युवाओं की भीड़

यहां महज ₹50 में गांजे की पुड़िया बेची जा रही है। अंधेरी गलियों में दिनदहाड़े ये कारोबार चल रहा है, और हैरानी की बात ये है कि पुलिस अब तक पूरी तरह निष्क्रिय बनी हुई है।


गोविंद के खिलाफ कई बार लोगों ने शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। नतीजा नशे का कारोबार दिन-ब-दिन फैलता जा रहा है। युवा पीढ़ी धीरे-धीरे इस दलदल में समा रही है, और पुलिस मूकदर्शक बनी बैठी है।

नशे के शिकार कुछ युवाओं के पीछे से शॉट, पुलिस थाना बाहर का शांत दृश्य

क्या दल्ली राजहरा की पहचान अब लौह अयस्क से नहीं, बल्कि गांजे के खुले बाजार से होगी?
क्या पुलिस किसी दबाव में है या फिर जानबूझकर आंखें मूंदे हुए है?


“अब समय आ गया है कि प्रशासन जागे, और ऐसे सौदागरों पर कड़ी कार्रवाई करे। वरना नशे का यह जाल एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर देगा।”

“गोविंद जैसे सौदागरों को रोको, वरना शहर का भविष्य धुएं में उड़ जाएगा…”

Leave a Comment