ब्यूरो नूतन साहू जिला गरियाबंद पुलिस द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैनपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम के दौरान थाना मैनपुर पुलिस टीम ने बच्चों को बताया कि
किसी भी अनचाहे लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें।
किसी परिस्थिति में OTP या बैंक विवरण साझा न करें।
अपने बैंक खाते दूसरों को किराए पर न दें।
डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई प्रक्रिया नहीं होती, अगर कोई मामला बनता है तो पुलिस स्वयं आकर जांच करती है।
पुलिस टीम ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी भी प्रकार का साइबर अपराध घटित होता है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल युग में सुरक्षित रहने और साइबर अपराधियों से सतर्क रहने के लिए तैयार करना है।
मैनपुर में पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन








