Buy Advt. Space

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कोंडागांव आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आज कोंडागांव के आईटीबीपी हेलीपेड में आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत किया। हेलीपेड में मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री श्री केदार कश्यप और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव भी पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री साय का कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक श्री आशा राम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी और पूर्व विधायक श्री सेवक राम नेताम ने हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज चंद्रा सहित श्री दीपेश अरोरा, श्री कुलवंत चहल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और गाड़ा समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय स्थानीय विकास नगर स्टेडियम में गाड़ा समाज के बूढ़ा देव महोत्सव और लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे।

Leave a Comment