कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोंडागांव ! मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कोंडागांव जिले के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विकास नगर स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने इस दौरान मुख्य मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही विभागीय स्टॉल के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, एसडीएम और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।








