खैरागढ़ से रवि गहने की रिपोर्ट
खैरागढ़ ! मालवाहक गाड़ियों ढो रहे सवारी
शादी सीजन शुरू होते ही वाहन चालकों की मनमानी शुरू हो गई वाहन चालक यातायात नियमों को ठेंगा दिखाकर माल वाहनों में सवारियां ढो रहे हैं
रोजाना दर्जन वाहन पुलिस के आंखों के सामने से गुजर रहे लेकिन ऐसे वाहनों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है
जिससे उनके हौसले बुलंद है लोड वाहन पर यात्रियों को बिठाकर उनकी जान जोखिम में डाल रहे हैं लगातार सड़क दुर्घटना होने के बाद भी लापरवाही बढ़ती जा रही है
लोड वाहन चालकों को अभी शपथ दिलाई गई है पैसे बचाने के लिए माल वाहन से सफर शादी सीजन में ग्रामीण क्षेत्र के लोग चौथिया व बारात के लिए माल वाहनों को का इस्तेमाल करते हैं बस वह अन्य वाहन का किराया अधिक होने के कारण लोग माल वाहनों को का अधिक तवज्जो देते हैं माल वाहक अन्य वाहनों के प्रति सस्ते में उपलब्ध हो जाते हैं
वहीं पुलिस सिर्फ शहरी क्षेत्र वाहनों की चेकिंग करने के लिए पॉइंट लगती है शादी सीजन में ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे अधिक मालवाहक वाहनों में बाराती ढोए जाते है मालवाहक वाहनों में सिर्फ सामान ढोने के लिए किया जाता है








