Buy Advt. Space

“मायके में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, आंख पर चोट के निशान से सनसनी”

By


विनोद देवांगन;बालोद ! जिले के देवरीद गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई, जहां 28 वर्षीय नवविवाहिता तामेश्वरी साहू की लाश उसके मायके में फांसी पर लटकी मिली। तामेश्वरी कुछ दिन पहले ही ससुराल से मायके आई थी। आज सुबह जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए।

परिजनों ने बताया कि तामेश्वरी की आंख के पास चोट और खून के निशान भी दिखाई दिए, जिससे यह मामला आत्महत्या से कहीं ज्यादा संदिग्ध नजर आ रहा है। सूचना मिलने पर अर्जुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तामेश्वरी की शादी को महज चार महीने ही हुए थे और वह करीब 14 दिन पहले मायके लौटी थी। जिस प्रकार से उसके शरीर पर निशान पाए गए हैं, उससे हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

गांव में इस घटना के बाद आक्रोश और शोक का माहौल है। लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

Leave a Comment