Buy Advt. Space

महापौर अलका बाघमार ने राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त प्राचार्य डॉ. कृष्णा अग्रवाल का किया सम्मान

By



दुर्ग ! गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर दुर्ग नगर निगम की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य एवं राष्ट्रपति सम्मान से विभूषित डॉ. कृष्णा अग्रवाल का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर महापौर ने डॉ. अग्रवाल को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट कर उनके शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए सराहना व्यक्त की।



गुरुपूर्णिमा के इस विशेष अवसर पर महापौर व प्राचार्य ने विद्यालय की छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को रेखांकित करते हुए छात्राओं को संस्कारों एवं शिक्षा के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से भाजपा जिला संयोजक अजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र लोढ़ा, विनोद चन्द्राकर, पार्षद श्रीमती सरिता चन्द्राकर, श्रीमती लोकेश्वरी ठाकुर, विक्रम प्रताप ठाकुर, राम अग्रवाल एवं भावेश अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित थे।

Leave a Comment