Buy Advt. Space

मतदान दलों की वापसी पर अधिकारियों ने किया स्वागत

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव  ! नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत मतदान प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के बाद मतदान दलों की वापसी शुरू हो गई है। इस क्रम में कोंडागांव नगरपालिका के स्वामी विवेकानंद वार्ड में मतदान संपन्न कराने गए दल की सबसे पहली वापसी हुई।


मतदान दल के लौटने पर उपनिर्वाचन अधिकारी श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री अजय सिंह उराव ने आत्मीय स्वागत किया। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने पर मतदान दल के सदस्यों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिससे लोकतंत्र की नींव और मजबूत होती है।


गौरतलब है कि जिले में तीन नगरीय निकाय कोंडागांव, फरसगांव, केशकाल, में अलग अलग तीन स्ट्रांग रूम बनाया गया है, जहाँ से मतदान दल कल रवाना हुए थे और आज मतदान के बाद ये दल अपनी अपनी नगरीय क्षेत्र के स्ट्रांग रूम में वापस हुए।

Leave a Comment