Buy Advt. Space

मतदाता जागरूकता अभियान: ईवीएम प्रदर्शन कर मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक ।

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के तहत जिले में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “जागो बोटर” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न वार्डों में लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं

इसी कड़ी में आज बाजार पारा वार्ड के मतदान केंद्र क्रमांक 10 व 11, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, प्राथमिक शाला ब्लॉक कॉलोनी, महात्मा गांधी वार्ड के मतदान केंद्र 1 और 2, कन्या स्कूल वार्ड, जामकोट पारा, पीएमश्री स्कूल जामपदर, डोंगरी पारा वार्ड के मतदान केंद्र 6 और 7 तथा सराय स्कूल मतदान केंद्र क्रमांक 35 में मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान ईवीएम प्रदर्शन के माध्यम से मतदाताओं को अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए मतदान प्रक्रिया की जानकारी प्रदान की गई ताकि उन्हें मतदान करने में आसानी हो। उल्लेखनीय है कि नगरीय निकाय चुनाव हेतु मतदान 11 फरवरी को सुबह 08:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगा।

Leave a Comment