Buy Advt. Space

भाजयुमो ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

By



दुर्ग ! भारतीय जनता युवा मोर्चा, भिलाई द्वारा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में भिलाई भाजपा कार्यालय लोकार्पण अवसर पर पधारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का स्वागत ग़जमाला पहनाकर किया गया!

भारतीय जनता पार्टी, जिला भिलाई के नवनिर्मित कार्यालय का विधिवत लोकार्पण जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन की अध्यक्षता में वास्तुपूजन और अन्य पूजापाठ से संपन्न हुआ!

विगत कई दिनों से तैयारी थी इसी कड़ी में जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी के निर्देश पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने युवा मोर्चा जिला की बैठक कर कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम का कार्यभार सुनिश्चित किया और कार्यकर्ताओं ने भी पिछले कई दिनों से श्रम कर कार्यक्रम को सफल बनाने दिनरात एक कर दिए!

कार्यालय लोकार्पण अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विधायक रिकेश सेन, डोमनलाल कोर्सेवाडा, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन, प्रदेश मंत्री जितेंद्र वर्मा, खादी ग्रामोद्योग अध्यक्ष राकेश पाण्डेय मंचासीन थे!
संचालन महामंत्री प्रेमलाल साहू और आभार बिजेंद्र सिंह ने किया!

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है अपना स्वयं का मंदिर रूपी कार्यालय कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने भिलाई को दिया है! हम आभारी है!

कार्यकर्ताओं के बैठक, कार्यक्रमों और योजनाओं की रचना और एकत्रीकरण के लिए और कार्यकर्ताओं के एकजुटता और परस्पर मेहनत का वो स्थान जहां से हम लोकसभा, विधानसभा और नगरीय निकायों को विजय बनाने हम रणनीति बनाते है, ऐसे कार्यालय पाकर सभी कार्यकर्ता प्रसन्न है!

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख नितेश मिश्रा, सह प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र साहू, सौरभ जायसवाल, राहुल भोसले, आशीष दुबे, पूनमचंद सपहा,  जिला महामंत्री विशालदीप नायर, रितेश सिंह ठाकुर, जिला मंत्री हर्षल यादव, सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, सुभाष शर्मा, पीयूष अग्निहोत्री, जिला कोषाध्यक्ष  मोहनीश काले जिला प्रचार प्रसार मंत्री, राहुल झा, चंदन यादव, निखिल सोनी, अभिषेक पाण्डेय, हिमालय रॉकी, जिला मीडिया प्रभारी
जयंत शर्मा, नीरज तिवारी, जिला कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, अर्पणा मुखर्जी, प्रणिता भद्रा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी केशव पासवान, अरुण उपाध्याय, गुरदीप सिंह, शासकीय योजना स्वाध्याय मंडल पी राज, उमाकांत साहू, सतीश दुबे, जिला प्रशिक्षण प्रमुख, अंकित यादव, हरिओम चौहान, मंडल अध्यक्षगण नवीन सिंह, विनय सेन, मनीष पिपरोल,   सोनू यादव, शीतल साहू, रोहित तिवारी, प्रवेश शर्मा, महामंत्री आशु तिवारी, अनूप राय, भोला कुंभकार, नागेश, शिवा पटनायक, आकाश सिंह, सहित अन्य युवा साथ उपस्थित रहे!
जिला कार्यकारिणी सदस्यगण शशि कुमार, अजहर कुरैशी, मयूर, रोशन, नारायण सोनी, रोशन सोनी, कृष्णा द्विवेदी, साकेत जैन, मनोज कुमार उपस्थित थे!

यह जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी!

Leave a Comment