Buy Advt. Space

बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में भारी गड़बड़ी, छत्तीसगढ़ के 120 शिक्षकों को मिली कड़ी सजा

By



छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में गंभीर लापरवाही के मामले में 120 शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की है। मंडल ने इन शिक्षकों को 2 से लेकर 6 साल तक किसी भी तरह के परीक्षा या मंडल कार्य करने से प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही, इनके खिलाफ वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने की अनुशंसा भी स्कूल शिक्षा विभाग से की गई है।


कक्षा 10वीं में 6 शिक्षकों को 5 साल का प्रतिबंध और वेतन वृद्धि रोकने की सजा। 59 शिक्षकों को 3 साल का प्रतिबंध, अंकों में 20–40 तक की वृद्धि पाई गई। इसी तरह कक्षा 12 वीं में 54 शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की गई जिसमें7 शिक्षकों को 5 साल तक मंडल के कार्य से वंचित किया गया। 47 शिक्षकों को 3 साल का प्रतिबंध, वेतन वृद्धि रोकने का प्रस्ताव भेजा गया।

Leave a Comment