Buy Advt. Space

बेमेतरा: मिलावटी शराब पर छापा, 7 पेटी जब्त 9 कर्मचारी पर मामला दर्ज

By


बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ स्थित कंपोजिट शराब दुकान में मिलावटी शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। राज्यस्तरीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने रविवार को अचानक छापा मारकर 7 पेटी (48 पौवा) देशी मदिरा जब्त की।



कार्रवाई के दौरान दुकान में काम कर रहे 9 कर्मचारियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 38(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

लंबे समय से चल रहा था मिलावट का खेल

सूत्रों के अनुसार, नवागढ़ की शासकीय शराब दुकान में लंबे समय से मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। जानकारी पुख्ता होने के बाद रविवार को उड़नदस्ता टीम ने दबिश दी और मौके से मिलावटी खेप बरामद कर ली।

शराब में खतरनाक मिलावट

जांच में पाया गया कि देशी प्लेन शराब में शेरा की मात्रा 50 UP से अधिक होकर 68.9 UP निकली, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

आगे की कार्रवाई

उड़नदस्ता टीम ने सभी आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे ताकि उपभोक्ताओं की जान से खिलवाड़ करने वालों पर नकेल कसी जा सके।

Leave a Comment