Buy Advt. Space

बालोद: जैन भवन के पास से नॉनवेज दुकानें हटाने की मांग स्वीकार

By



ब्यूरो अंकित टाटिया बालोद। छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बड़े भैया अमरजीत सिंह छाबड़ा के बालोद आगमन पर युवा नेता अंकित टाटिया ने सौजन्य मुलाकात कर दल्ली-राजहरा के जैन भवन के पास संचालित नॉनवेज दुकानों को हटाने का निवेदन किया।
अध्यक्ष छाबड़ा ने इस मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि जल्द ही इस विषय पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माना कि जैन भवन के आसपास नॉनवेज दुकानें होने से समाज के लोगों को असुविधा होती है।

इस दौरान अंकित टाटिया ने अध्यक्ष महोदय को दल्ली-राजहरा आने का आमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर शीघ्र आने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में राकेश यादव, दमनदीप, कासिम कुरैशी, श्याम जायसवाल, विनोद जैन सहित भाजपा युवा नेता अंकित टाटिया एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Comment