Buy Advt. Space

बस्तर ओलम्पिक के विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ केशकाल के सूरडोंगर मैदान में किया गया। यह प्रतियोगिता 04 नवम्बर से 06 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें केशकाल जनपद अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, महाविद्यालयों से सीनियर वर्ग पुरूष-120, सीनियर वर्ग महिला-91 तथा जूनियर वर्ग बालक-312, जूनियर वर्ग बालिका-275 कुल-798 ऐसे प्रतिभागी हैं, जो जोन स्तर पर आयोजित बस्तर ओलम्पिक में प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं। विदित हो कि 30 अक्टूबर से 01 नंवबर तक जनपद पंचातय अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का 8 जोन बनाकर बस्तर ओलम्पिक सम्पन्न कराया गया है।

बस्तर ओलम्पिक में एथलेटिक्स, तीरन्दाजी, बैडमिंटन, फुटबाल, कराटे, खो-खो, कबड्डी, बालीबाल, वेटलिफ्टिंग (जिला स्तर पर) आदि खेल का आयोजन जाना है। विकासखण्ड स्तरीय बस्तर ओलम्पिक के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नन्दनी पोटाई थे। कार्यकम्र में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बिहारी लाल सोरी, उपाध्यक्ष श्री भूपेश सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती चरन्तीन नेताम, श्री लम्बोदर सलाम, श्री संतोष सिन्हा सभी जनपद सदस्य एवं पार्षद सरपंचगण, अनुविभागीय अधिकारी (रा0) केशकाल सुश्री आंकाक्षा नायक, जनपद सीईओ केशकाल, बीईओ, एबीईओ उपस्थित रहे।

Leave a Comment