Buy Advt. Space

बफरा स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण – जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वयं लिया विद्यार्थियों की कक्षा

By

खैरागढ़ से रवि गहने की रिपोर्ट



खैरागढ़-जालबांधा ! छत्तीसगढ़ केखैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के अंतिम गांव बफरा में आज जिला शिक्षा अधिकारी श्री लाल द्विवेदी द्वारा प्राथमिक, मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान श्री द्विवेदी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और कक्षा 8वीं और 10वीं के छात्रों को स्वयं पढ़ाया। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिक्षक को एक दिन पूर्व ही अपनी शिक्षण डायरी में पाठ योजना तैयार करनी चाहिए, ताकि शिक्षण कार्य व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

जिला शिक्षा अधिकारी ने समय की पाबंदी पर भी विशेष बल दिया और कहा कि शिक्षकों को समय के महत्व को समझते हुए समय का पूर्ण पालन करना चाहिए। निरीक्षण के दौरान हाई स्कूल की प्राचार्य श्रीमती सुशीला कंवर, संकुल समन्वयक श्री नोहर सिंह देशमुख एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

इस निरीक्षण ने विद्यालयीन शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और गुणवत्ता की ओर एक सकारात्मक संदेश दिया है।

Leave a Comment