कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
दो अलग-अलग गुम लड़की व महिला को परिवारजन पाकर हुए खुश ।
फरसगांव पुलिस की जनहीत, जनसेवा कार्य का क्षेत्रवासी कर रहे हैं सराहना ।
फरसगांव ! मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कमलेश कुमार सोरी पिता श्री लखमु राम सोरी उम्र 28 वर्ष निवासी रांधना थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव छ०ग० ने थाना आकर गुमशुदगी की सूचना दिया कि इसकी पत्नि श्रीमति संगीता सोरी उम्र 25 वर्ष निवासी रांधना ने दिनांक 22.07.2025 के 11.00 बजे घर से फरसगांव ईलाज कराने के नाम से निकली थी जो शाम रात तक घर वापस नहीं आने से दिनांक 27.07.2025 को गुम इंसान कमांक 30/2025 तथा ।
प्रार्थी नमुराम यादव पिता फरसराम यादव उम्र 40 वर्ष निवासी देवतरा मस्सुकोकोड़ा थाना फरसगांव ने थाना आकर गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की कुमारी सुरोति यादव उम्र 18 वर्ष 10 माह निवासी देवतरा मस्सुकोकोड़ा ने दिनांक 27.06.2025 को सुबह 06-07 बजे अपने छोटे भाई से बाहर कमाने जा रही हूँ कहकर घर से निकली थी। जो देर शाम तक वाहन नही आने से दिनांक 11.07.2025 गुम इंसान कमांक 28/2025 कायम कर पता तलाश में लिया गया ।
गुम इंसान के दोनों प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए गुम महिला तथा गुम बालिका की पता साजी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से) के निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फरसगांव संजय सिन्दे के नेतृत्व टीम गठित कर लगातार गुम इंसान की हर संभव पता साजी की जा रही थी। पता तलाश के दौरान गुम महिला संगीता सोरी का पता ग्राम चिपलेर थाना केशकाल से बरामद कर दस्तयाब कर पुछताछ में ग्राम चिपरैल रिस्तेदार के घर जाना बतायी उसके बाद सकुशल गुम महिला के पति को सुपूर्द किया गया तथा गुम बालिका कुमारी सुरोति उर्फ श्रुति यादव को ग्राम मांदागांव थाना उरन्दाबेड़ा से बरामद कर दस्तायाब कर पुछताछ में अपने पंसद के दोस्त लड़के के घर ग्गाम मांदागांव जाकर रहना बतायी। सकुशल गुम बालिका के पिता को सुपूर्द किया गया। गुम इंसानों को पाकर दोनो परिवार के लोग फरसगांव पुलिस की जनहित जनसेवक कार्यों की सराहना कर धन्यावाद दिये ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय सिन्दे, उनि. हिम्मत लाल कश्यप, सउनि पिताम्बर कठार, प्रआर क्रमांक 261 सतीस चिण्डा आरक 1004 संदेश सोरी डी.एस.एफ आर 2068 नारायण शार्दुल म.आर 963 महन्ती कवाची मआर क 3073 सरस्वती यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही है।








