Buy Advt. Space

फरसगांव पुलिस ने आपरेशन तलाश के तहत् 01 दिन में 02 गुम इंसान को खोजने में सफलता हासिल किया।

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

दो अलग अलग गुम महिला व पुरुष को परिवार जन पाकर हुए खुश।

फरसगांव पुलिस की जनहित, जनसेवा कार्य का क्षेत्रवासी कर रहे है सराहना।

फरसगांव ! मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी प्रदीप पाण्डे पिता स्व. सुखदास पाण्डे उम्र 59 वर्ष निवासी जुगानी कलार खासपारा थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव छ०ग० ने थाना आकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की बेटी बिन्देश्वरी पाण्डे उम्र 37 वर्ष जुगानी कलार खासपारा ने दिनांक 04.09.2025 के सुबह 09:00 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है जो शाम रात तक घर वापस नही आने से पता तलाश बाद गुम इंसान कमांक 35/2025 दिनांक 10.09.2025 को कायम कर गुम इंसान महिला की पता साजी में लिया गया तथा ।

प्रार्थिया श्रीमति संगीता कुण्डु पति राजकुमार कुण्डु उम्र 32 साल निवासी पूर्वीबोरगांव थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव छ०ग० ने थाना आकर गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी पति राजकुमार कुण्डु उम्र 42 वर्ष निवासी पूर्वीबोरगांव ने दिनांक 11.09.2025 के शाम 04:00 बजे अपने फार्म हाऊस जाने के नाम से निकला था जो देर शाम तक वापस नही आने से पता तलाश बाद गुम इंसान कमांक 39/2025 दिनांक 15.09.2025 को कायम कर गुम इंसान पुरूष की पता साजी में लिया गया।

गुम इंसान के दोनों प्रकरण को गंभीरता पूर्वक लेते हुए गुम महिला तथा गुम पुरुष की पता साजी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से) के निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी फरसगांव संजय सिन्दे के नेतृत्व टीम गठित कर लगातार गुम इंसान की हर संभव पता साजी की जा रही थी। पता तलाश के दौरान गुम महिला बिन्देश्वरी पाण्डे का सूचना प्राप्त होने पर बस स्टैण्ड फरसगांव से बस का इंतजार करते हुए मिली जिसे बरामद कर दस्तयाब बाद सकुशल गुम महिला के पिता को सुपूर्द किया गया तथा गुम पुरूष राजकुमार कुण्डु को जगदलपुर संतोषी वार्ड थाना बोधघाट जगदलपुर से बरामद कर दस्तायाब बाद सकुशल गुम पुरूष के पत्नि को सुपूर्द किया गया। गुम इंसानों को पाकर दोनों परिवार के लोग फरसगांव पुलिस की जनहित जनसेवक कार्यों की सराहना कर धन्यवाद दिये।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय सिन्दे, प्रआर कमांक 261 सतीस चिण्डा आर क्र. 350 रतीराम मण्डावी, आर.क्र 611 घनश्याम यादव, आर. क्र. 796 कृष्ण कुमार रोठिया, म.आर 576 भानुप्रिया मरकाम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Leave a Comment