Buy Advt. Space

प्रताप बर्मन को न्याय दिलाने आंदोलन को छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का समर्थन

By


बिलासपुर। रेलवे की लापरवाही से हुई प्रताप बर्मन की मौत के बाद परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अब छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का समर्थन मिल गया है। तीन दिन से रेलवे डीआरएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे पीड़ित परिवार के साथ संगठन ने तन-मन-धन से खड़े रहने का ऐलान किया।

क्रांति सेना के जिला संयोजक अनिल पाली ने कहा कि रेलवे प्रशासन की हठधर्मिता से छत्तीसगढ़िया समाज का मजाक बन रहा है। यदि समय पर सहयोग और उचित इलाज मिलता तो प्रताप की जान बच सकती थी। उन्होंने मांग की कि मृतक की पत्नी को रेलवे में नौकरी, परिवार को एक करोड़ रुपए का मुआवजा और जिम्मेदार ठेकेदार को कठोर सजा दी जाए।

मस्तूरी ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी गोयल ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान अस्पताल प्रबंधन ने पैसे जमा करने तक उपचार शुरू नहीं किया। बिल जमा करने में देरी पर इलाज रोक दिया गया, जिससे प्रताप की मौत हुई। यह सीधे तौर पर रेलवे प्रशासन की लापरवाही है।

मस्तूरी ब्लॉक संयोजक प्रदीप साहू ने कहा कि जब तक छत्तीसगढ़िया समाज एकजुट नहीं होगा, तब तक ऐसे अन्याय और धरना-प्रदर्शन जारी रहेंगे। शासन-प्रशासन भी गंभीर कदम नहीं उठाता।

धरना स्थल पर इस मौके पर बॉबी पात्रे, अजय सूर्या, प्रदीप साहू, पुनी सूर्यवंशी, विशाल कौशिक, लोकेंद्र कौशिक, मनोज कौशिक, अश्वनी गोयल, प्रदीप मांडले, कृतग पटेल, मनोज साहू, मुकेश यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सेनानी उपस्थित रहे।

Leave a Comment