Buy Advt. Space

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 14 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने आज दुर्ग में दो जगह पुतला दहन कर विरोध जताया है।

By

दुर्ग। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 14 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने आज दुर्ग में दो जगह पुतला दहन कर विरोध जताया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास सहित विभिन्न स्थानों पर दिनांक 10 मार्च 2025 को किये गये छापेमारी की कार्यवाही के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार 11 मार्च 2025 को मान होटल चौक में जिला कांग्रेस के युवाओं के द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) व केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार का पुतला दहन किया गया।


युवाओं ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार में ना ही कोई भ्रष्टाचार हुआ न शराब और कोयला घोटाला हुआ और न ही dmf फंड घोटाला ,अरुण वोरा पूर्व विधायक ने कहा कि भूपेश सरकार ने हमारे किसानों की कर्ज माफी और आम जनता को बिजली बिल हाफ जैसी बहुत सी योजनाएं दी और छत्तीसगढ़ियों को मान सम्मान देने का काम किया और अलख जगाने का कार्य किया ऐसे माटी पुत्र के ऊपर की गई द्वेषपूर्ण कार्यवाही निंदनीय है।

अय्यूब खान सचिव प्रदेश कांग्रेस न कहा है कि श्री भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सहित उनसे जुड़े 12 लोगों पे ई डी के रेड केवल इनको परेशान करना है कांग्रेस को बदनाम करने की साज़िश है। ये सारी रेड की कार्यवाही केंद्र सरकार के इशारे में किया जा रहा है ।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जो कभी ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स,ऐसी संस्थाएं है जो देश की जो प्रमुख संस्थाएं हुआ करती थीं वह आज भारतीय जनता पार्टी के फ्रंटल आर्गेनाइजेशन या उनकी संगठन की तरह काम कर रही है।
जैसे हर पार्टी का एक अपना एक संगठन होता है उसे संगठन की तरह यह केंद्र सरकार के कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लिए ये ई डी संगठन बन गई और बीजेपी के लोगो के लिये काम कर रहे है ।


केंद्र सरकार ने इनके सहारे कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करने के लिये उपयोग किया जा रहा है।।

देश की प्रमुख ये संस्था को समझना चाहिये कि वो निष्पक्ष और ईमानदारी से काम करे क्योंकि राजनीतिक दलों की सरकार आती जाती रहती हैं।


पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरुण वोरा वरिष्ठ नेता , आर. एन.वर्मा, अय्यूब खान , गया पटेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व सभापति राजेश यादव, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली सुशील भारद्वाज  प्रेमलता साहू,  राजकुमार नारायणी, संदीप वोरा,मोहित वालदे, सुनित घोष,शिशिर कांत कसार आनंद कपूर ताम्रकार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा, अध्यक्ष nsui अध्यक्ष वरुण केवलतानी , गौरव उमरे, अजय गुप्ता,सकून ढीमर,मीना पाल , सन्नी साहू, शंकर ठाकुर, सौरभ ताम्रकार, अन्य कांग्रेसजन सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment