रवि गहने खैरागढ़ जालबांधा! पी एम श्री सेजेस जालबांधा आज पालक शिक्षक का प्रथम बैठक आयोजन किया गया ।
जिसमें नोडल अधिकारी सुश्री नीलम राजपूत विकासखण्ड अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ बैठक में बड़ी संख्या में पालक उपस्थित हुए ।
बैठक में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विद्यालय एवं पालक के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं स्कूल में विभिन्न संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में पालक को अवगत कराया गया l
बैठक में शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह सरपंच प्रतिनिधि जयराम वर्मा सदस्य हेमन्त देशमुख राजेन्द्र वर्मा पी एम श्री स्कूल जालबांधा के प्राचार्य श्री कपिल देव वर्मा हेमसिंग वर्मा एस आर वर्मा संकुल समन्वय श्री मधुर सिंह राजपूत मां शाला के प्रधान पाठक शशक राजपूत प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक श्री प्रदीप गायकवाड़ एवं सभी स्टाफगण उपस्थित थे








