कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागाव ! विभिन्न राज्यों में एसी स्लीपर बसों में हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार मंगलवार को जिला परिवहन अधिकारी कोंडागांव के नेतृत्व में परिवहन उड़नदस्ता जगदलपुर के साथ संयुक्त रूप से बसों की जांच की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान बसों में अग्निशमक यंत्र एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले बसों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 9 बसों से 18 हजार 500 रूपए शमन शुल्क वसूल किया गया।








