Buy Advt. Space

न्यायाधीश ने बालिका गृह का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! आज दिनांक 11.11.2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, किरण चतुर्वेदी के निर्देशानुसार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव, गायत्री साय के द्वारा बालिका गृह कोण्डागांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायाधीश ने बालिका की सुरक्षा, भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अधीक्षिका एवं संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अभिलेखो की भी जांच की।

न्यायाधीश ने बालिकाओं से व्यक्तिगत रूप से बात-चीत कर उनके पढ़ाई एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यह निर्देश दिये कि बालिकाओं के सर्वागिण विकास हेतु उचित परामर्श मनोवैज्ञानिक सहयोग की व्यवस्था नियमित रूप से की जाये। निरीक्षण के उपरांत न्यायाधीश ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि संस्थान के सभी व्यवस्थाए निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाये तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सत्क्त कार्यवाही की जायेगी।

इस अवसर पर बालिका गृह की अधीक्षिका मणि शर्मा व पैरालीगल वालिंटियर श्री रंजन बैध तथा श्री लोकेश यादव उपस्थित रहे।

Leave a Comment