Buy Advt. Space

नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

By


गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई – थाना राजिम की टीम ने किया खुलासा

गरियाबंद ! गरियाबंद जिले के थाना राजिम पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित ने 24 जुलाई को थाना राजिम में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया कि वर्ष 2021 में ओंकार चौरे उर्फ राजा नामक व्यक्ति से मुलाकात हुई थी। आरोपी ने दावा किया कि महासमुंद राजस्व विभाग में चपरासी और लिपिक पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें उसका साथी योगेश ठाकुर उम्मीदवारों को नौकरी लगवाता है।

दोनों आरोपियों ने आवेदक व अन्य लोगों को झांसे में लेकर नकद, बैंक ट्रांजैक्शन और फोन-पे के माध्यम से कुल 12 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले की जांच के बाद दोनों के खिलाफ IPC की धारा 420, 294, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला, और बताया कि 2021-22 के दौरान उन्होंने कई लोगों से इस प्रकार की धोखाधड़ी की। आरोपियों के पास से बैंक पासबुक, दो मोबाइल फोन व आधार कार्ड जब्त किए गए हैं।

दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

🔹 इस कार्रवाई में थाना राजिम पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी

1️⃣ योगेश कुमार ठाकुर
पिता – स्व. भागवत सिंह ठाकुर
उम्र – 45 वर्ष
निवासी – ग्राम बगारपाली, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद

2️⃣ ओंकार चौरे उर्फ राजा
पिता – स्व. जितेन्द्र चौरे
उम्र – 30 वर्ष
निवासी – ग्राम पोंड, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद

Leave a Comment