Buy Advt. Space

नेशनल लोक को लेकर प्रधान न्यायाधीश ने ली लोक अभियोजन अधिकारियों का बैठक।

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट


कोण्डागांव,दिनांक 19 नवम्बर 2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिव सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली नेशनल अदालत के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु लोक अभियोजन के अधिकारियों का लिया बैठक।


बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होन वाली नेशनल लोक अदालत हेतु योग्य मामलों की पहचान करना, अभियोजन और न्यायाल के बीच समन्वय मजबूत करना, पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करना, मामलों क सौहार्दपूर्ण निस्तारण को बढ़ावा देना रहा।
न्यायाधीश महोदय ने लोक अभियोजन अधिकारियों का निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द ऐसे मामलों की पहचान कर न्यायालय को उपलब्ध कराएं जो लोक अदालत में निपटा जा सकते है।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों क आपसी सहमति से समाप्त कर आमजन को त्वरित एवं सस्ता न्याय उपलब्ध कराया जा सके
बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि अभियोजन विभाग द्वारा सभी आवश्यक अभिलेख, केस डायरी, रिपोर्ट और दस्तावेज समय पर न्यायालय में उपलब्ध कराया जा ताकि लोक अदालत में किसी प्रकार की प्रक्रिया संबंधी बाधा उत्पन्न न हो।

Leave a Comment