Buy Advt. Space

निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य जारी केशकाल एसडीएम ने एसआईआर प्रक्रिया का किया निरीक्षण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में कोंडागांव जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जारी है। यह अभियान 4 दिसम्बर तक चलेगा।इस अभियान के तहत जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर गणना पत्रक का वितरण कर रहे हैं।

इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) केशकाल सुश्री आकांक्षा नायक ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे एसआईआर की प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान फील्ड पर आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया गया, साथ ही अनुविभागीय अधिकारी द्वारा सभी ग्रामवासियों, नगरवासियों, मतदाताओं को बीएलओ द्वारा किये जा रहे एसआईआर की प्रक्रिया में सहयोग करने एवं समय पर आधार कार्ड की प्रतिलिपि एवं एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपलब्ध रहने अपील की गई।

Leave a Comment