Buy Advt. Space

निगम के मोतीलाल वोरा सभागार में 25 दिसंबर को वर्चुअल कार्यक्रम,अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर वर्चुअल के माध्यम से अटल परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन

By



रायपुर से वर्चुअल भूमिपूजन में मुख्‍यमंत्री श्री विष्‍णुदेव साय के साथ डिप्‍टी सीएम श्री अरुण साव सहित अन्‍य मंत्री शामिल होंगे:

दुर्ग । नगर पालिक निगम में 25 दिंसबर को नगर पालिक निगम परिसर स्थित मोतीलाल वोरा सभागार में दोपहर 1 बजे भूमिपूजन का कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से होगा।



इमसे रायपुर से वर्चुअल माध्यम से मुख्‍यमंत्री श्री विष्‍णुदेव साय के साथ डिप्‍टी सीएम श्री अरुण साव सहित अन्‍य मंत्री शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग ने राज्‍य के सभी निकाय प्रमुखों को निर्देश जारी किया है।

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है,प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में अटल परिसर निर्माण योजना अंतर्गत अटल परिसर का निर्माण प्रस्तावित हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय और उपमुख्यमंत्री श्री साव द्वारा अटल जयंती के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से अटल परिसर निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम 25 दिसंबर को होगा।

इसे देखते हुए आयुक्त श्री सुमित अग्रवाल ने सफल कार्यक्रम हेतु कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी को नोडल अधिकारी को तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं।इसके अलावा कार्यक्रम में आवश्यक व्यवस्था हेतु निगम अधिकारी/कर्मचारियो को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Comment