Buy Advt. Space

नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने वाले को गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद! नाबालिक पीड़िता के परिजन थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की राजिम में किराए के मकान में रहने वाले नजमुदीन उर्फ सुर्या उत्तरप्रदेश के द्वारा प्रार्थी के टिफिन सेन्टर से भोजन हेतु टिफिन का व्यवस्था कराया जाता था।  कभी-कभी प्रार्थी के  नाबालिक पीड़िता भोजन हेतु किराएदार को टिफिन पहुंचा करती थी। इस दौरान आरोपी के द्वारा नाबालिक के लज्जा भंग के नियत से छेड़छाड़ करता था।


जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर आरोपी नजमुदीन उर्फ सुर्या उत्तरप्रदेश के विरुद्ध थाना में छेड़छाड़ का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी को समक्ष गवाहन के गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

नाम आरोपी :- नजमुदीन उर्फ सुर्या पिता सलाउदीन उम्र 32 साल साकिन तिहाई मोहल्ला 508 मावना, मेरठ उत्तर प्रदेश

Leave a Comment