Buy Advt. Space

नहीं सुधर रही सड़क, बढ़ रही दुर्घटनाएं

By

खैरागढ़ से दीनदयाल यदु की रिपोर्ट

बच्चें और नशाखोर फरटि से दौड़ा रहे वाहन: बड़ी दुर्घटना के इंतजार में प्रशासन


छुईखदान ।  छुईखदान मार्ग की खराब दशा से विभाग को अवगत कराने के बाद स्थिति जस के तस बनी हुई है। 20 किमी लंबी सड़क पर जगह जगह जानलेवा गड्ढे हो गए है वहीं कुछ जगह तो पूरी सड़क उखड़ चुकी है। महीने भर पहले सड़क मरम्मत के नाम पर केवल खानापूर्ति किया गया जिसके कारण वाहन हिचकोले खाते गुजर रहे हैं।

सड़क अब जानलेवा साबित होने लगी है। जर्जर सड़क पर कुछ वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं वहीं गांव, मोड़ या चौक में भी वाहनों की रफ्तार कम नहीं करते जिससे अक्सर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है

डेंजर जोन की पहचान



मुख्य मार्ग में कुकुरमुड़ा से लेकर भोरमपुर कला तक कई जगहों पर सड़क की स्थिति बद से बदतर हो गई है छुई खदान में पेट्रोल पम्प के सामने का सड़क की स्थिति जर्जर अवस्था में है जिससे बड़ी दुर्घटना होने के आसार बढ़ रहे है ये ऐसे जगह है जहां अक्सर दुर्घटना होते रहती है। इन जगहों पर साईन बोर्ड लगाना भी जरूरी हो गया है।

नियमों की अनदेखी



बढ़ रही दुर्घटना की बड़ी वजह है चालकों का यातायात नियमों की अनदेखी करना है। लोगों ने बताया कि बच्चे एवं बिना लाइसेंसधारी वाहन चालक फरटि से वाहन चलाते नजर आते हैं। इन वाहन चालकों की लापरवाही वाही दूसरों को भारी पड़ जाती है। वहीं शाम को शराब पीकर वाहन चलाने वालों की संख्या बढ़ जाती है।

बढ़ रही दुर्घटनाएं



बीते कुछ महीने से गंड़ई से खैरागढ़ सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ गई है जिसकी वजह खराब सड़क है। दो जिले को जोडने वाला मार्ग से दिन भर छोटे बड़े वाहन गुजरते है जिसमें कुछ वाहनों की रफ्तार काफी अधिक होती है। 20 किमी लंबी सड़क में कई जानलेवा गड्ढे है जहां से गुजरने के दौरान वाहन नियंत्रण खो बैठते हैं और दुर्घटना जाती है।

Leave a Comment