Buy Advt. Space

नशे में पति ने पत्नी की हत्या, वारदात के बाद वहीं सो गया

By
Last updated:



सुबह होश आया तो मिली लाश, आरोपी गिरफ्तार



सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की हत्या कर दी और फिर वहीं सो गया। सुबह नशा उतरने के बाद जब उसकी नींद खुली तो सामने पत्नी की लाश देखकर होश उड़ गए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाछा गांव की है।

शराब के नशे में बढ़ा विवाद, पत्नी पर किया हमला

जानकारी के मुताबिक मृतिका रानिया और उसका पति दोनों शराब के आदी थे। शनिवार रात शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पति ने पास पड़ी टांगी की बेंत से पत्नी के सिर और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहीं सो गया।

सुबह सामने आई हत्या की वारदात

सुबह जब आरोपी की नींद खुली, तब उसने देखा कि पत्नी की मौत हो चुकी है। इसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को मिली।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त टांगी भी पुलिस ने जब्त कर ली है। फिलहाल मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Comment