Buy Advt. Space

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 18 जनवरी को

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! जिले के विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2025 का आयोजन शनिवार 18 जनवरी 2025 को किया जा रहा है। यह परीक्षा जिले के सभी 05 विकासखंडों में निर्धारित 22 परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक संपन्न होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय कोण्डागांव के प्राचार्य द्वारा परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी पालकों से अपने बच्चों को परीक्षा केंद्र में समय पर पहुंचाने का अनुरोध किया गया है। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को प्रातः 10ः30 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य है।

Leave a Comment