Buy Advt. Space

“नया सवेरा” पहल के तहत गरियाबंद पुलिस ने स्कूली विद्यार्थियों को किया जागरूक

By



गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

थाना मैनपुर की टीम ने आईटीआई मैनपुर में चलाया जागरूकता अभियान

गरियाबंद ! युवाओं को नशे और अपराध से दूर रखने तथा समाज में जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित करने हेतु गरियाबंद पुलिस द्वारा “नया सवेरा” पहल के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर विकास पाटले, उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर गंगवाल तथा थाना मैनपुर की टीम द्वारा आईटीआई मैनपुर (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में छात्रों और शिक्षकों के बीच व्यापक जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई:

नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव

अभिव्यक्ति ऐप का उपयोग और महत्व

‘चेतना’ पहल के अंतर्गत महिला-सुरक्षा एवं सशक्तिकरण

यातायात नियमों की जानकारी और पालन का महत्व

साइबर फ्रॉड की पहचान और सावधानी

पॉक्सो एक्ट की समझ और उसकी संवेदनशीलता


कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार नशे की लत न केवल व्यक्ति के भविष्य को अंधकारमय बनाती है, बल्कि पूरे परिवार को प्रभावित करती है। युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लेने को प्रेरित किया गया।

पुलिस की यह पहल विद्यार्थियों में चेतना जागृत कर एक सुरक्षित, सशक्त और अनुशासित समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment