Buy Advt. Space

नगर पालिका कोंडागांव द्वारा रजत जयंती वर्ष पर विशेष स्वच्छता अभियान सामूहिक श्रमदान के साथ मनाया जा रहा स्वच्छता का उत्सव

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को डीएनके वार्ड में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी, पार्षदगणों एवं नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी सभी श्रमदान का हिस्सा बने। 19 सितंबर को भी यह श्रमदान का कार्य जारी रहा, जिसमें नगर के मरारपारा, मोहम्मद नगर में कार्यकर्ताओं एवं अधिकारी कर्मचारी ओर वार्ड वासियों ने अपना योगदान दिया। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दिनेश डे ने बताया कि 19 सितंबर से 26 सितंबर तक रजत जयंती विशेष स्वच्छता अभियान लोगों को मुख्य रूप से जागरूकता के लिए आयोजित की जा रही है। उक्त अभियान में नगरपालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ द्वारा नगर के लोगों से सहभागिता की अनुरोध की गई है।

Leave a Comment