Buy Advt. Space

नगरीय निकाय निर्वाचन-2025: कोण्डागांव नगर पालिका के अध्यक्ष पद हेतु नरपति पटेल हुए विजयीनगर पंचायत फरसगांव से प्रशांत पात्र तथा केशकाल से बिहारीलाल शोरी अध्यक्ष पद हेतु निर्वाचित

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 अंतर्गत आज जिले के नगर पालिका परिषद् कोण्डागांव, नगर पंचायत फरसगांव और केशकाल के अध्यक्ष पद और पार्षद पद के लिए मतों की गणना की गई। आज सुबह 09 बजे से कोंडागांव नगर पालिका परिषद के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक, कोंडागांव में, नगर पंचायत फरसगांव के लिए शासकीय चैतू गायता (आलोर) महाविद्यालय, फरसगांव में तथा नगर पंचायत केशकाल के लिए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केशकाल में मतगणना प्रारंभ हुई। मतों की गणना के पश्चात नगर पालिका परिषद् कोण्डागांव के अध्यक्ष पद के लिए रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी परिणाम के अनुसार नरपति पटेल को 10,754, नरेन्द्र देवांगन को 6,226 और नीलकंठ शार्दूल को 1,444 एवं नोटा को 198 मत प्राप्त हुए, जिसमें अभ्यर्थी नरपति पटेल को निर्वाचित घोषित किया गया।

नगर पंचायत फरसगांव के अध्यक्ष पद हेतु अभ्यर्थी प्रशांत पात्र ‘गोलू’ को 2095, उग्रेश चंद मरकाम को 1910 एवं नोटा को 46 मत प्राप्त हुए, जिसमें अभ्यर्थी प्रशांत पात्र को निर्वाचित घोषित किया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत केशकाल के अध्यक्ष पद हेतु अभ्यर्थी बिहारी लाल शोरी को 2967, लाला उर्फ गोपाल बघेल को 2092, पिताम्बर नाग को 1127, रमेश कुमार नेताम को 235, अंजू बेलसरिया को 54 एवं नोटा में 63 मत पड़े। परिणाम घोषित होने के पश्चात् सभी विजयी प्रत्याशियों को संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया।

Leave a Comment