
सेक्टर 2 भिलाई में दो दिवसीय खेल महोत्सव
भिलाई नगर । सेक्टर 2 स्थित डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल के मैदान में रविवार को दो दिवसीय डीएवी क्लस्टर स्पोर्ट्स मीट सीजी जोन 2023-24 का आगाज हुआ। इस दो दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि तापसदास गुप्ता चैयरमैन एल एम सी जीएम आयरन इंचार्ज ने किया। अध्यक्षता डिप्टी रीजनल ऑफिसर, क्षेत्रीय अधिकारी प्रक्षेप अ, प्राचार्य डी ए वी पब्लिक स्कूल हुडको भिलाई एवं जोनल स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर छत्तीसगढ़, प्रशांत कुमार ने की। साथ ही डी ए वी नेशनल स्पोर्ट्स प्रभारी व क्लस्टर इंचार्ज डॉ बी पी साहू (सहायक क्षेत्रीय अधिकारी-प्रक्षेप डी एवं प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल नंदिनी) एवं डी ए वी मोनेट पब्लिक स्कूल मंदिर हसौद राजकुमार शर्मा एवं होस्ट स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती प्रियंका शुक्ला के समक्ष शुभारंभ हुआ।800 से अधिक प्रतिभागी ले रहे भाग…. इस आयोजन में कुल 10 जिलों के कुल 18 स्कूलो के डी ए वी मुख्यमंत्री एवं डी ए वी पब्लिक स्कूल के 800 से अधिक प्रतिभागी इस राष्ट्रीय खेल आयोजन में भाग ले रहे हैं।इन दो दिन में एकता टीम भावना और खेल भावना के संदेश को साझा करते हुए विभिन्न खेलों का आयोजन करने जा रहा है। इन खेलों में तीन स्तरों के बच्चों का खेल आयोजन रखा गया हैं जिसमें पहला अंडर 14,दूसरा स्तर अंडर 17, व तीसरा स्तर अंडर 19 रखा गया हैं। क्लस्टर इंचार्ज डॉ बी पी साहू ने बताया कि सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ राज्य गीत व डी ए वी गान हुआ। इसके बाद शानदार मार्च पास्ट हुआ, अतिथि सलामी दी गयी। अतिथियो द्वारा मशाल जला कर व खेल भावना की शपथ दिलाई गई । छत्तीसगढ़ ज़ोनल कोऑर्डिनेटर डी आर ओ प्रशांत कुमार ने बताया कि “डी ए वी संस्था उत्कृष्टता के साथ-साथ खेल पर अधिक जोर देता है, क्योंकि खेल हर किसी के व्यस्त जीवन में विशेष रूप से छात्रों के लिए एक महान भूमिका निभाते हैंऔर इसका उद्देश्य स्कूल के छात्रों को उनकी खेल प्रतिभा को तैयार करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। इसके अलावा यह दूर-दराज के क्षेत्रों के बच्चों की ऊर्जा और सपनों को भी स्पष्टता,सटिकता और स्वतंत्रता के साथ आत्म-निर्भर, उत्पादक व्यक्ति बनाने के लिए निर्देशित करेगा।खेलकूद भी जीवन में जरूरी…
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि डीएवी के कई खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपना व अपने राज्य का नाम रोशन कर रहे है। शिक्षा के साथ खेलकूद भी जीवन में जरूरी है। इससे शारिरिक व मानसिक विकास भी होता है।डीएवी के राष्ट्रीय खेल महोत्सव मे डी ए वी नंदिनी, डी ए वी हुडको , डी ए वी धरमपुर, डी ए वी लाडवा, डी ए वी मोनेट, डी ए वी दल्ली राजहरा , डी ए वी बिलासपुर अंतागढ़,सोनाडीह, आदि विद्यालयों के लगभग 800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।डी ए वी क्लस्टर स्पोर्ट्स मीट सीजी जोन 2023 -24 तीन केटेगरी अंडर 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक और बालिका वर्ग में रखा गया है। इसमें कुल 30 विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया। जिसमें फुटबॉल,क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज, दौड़ सहित कई तरह के इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय खेल आयोजन में शॉटपुट, बॉक्सिंग, क्रिकेट, बास्केटबॉल आदि भी शामिल है। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे…
1500 मीटर (अंडर 19 बालक)प्रथम : डीएवी बिलासपुरद्वितीय : डीएवी रायपुर1500 मीटर (अंडर 19 बालिका)प्रथम : डीएवी दल्ली राजहराद्वितीय : डीएवी जांता1500 मीटर (अंडर 17 बालक)प्रथम : डीएवी नंदनीद्वितीय : डीएवी सोनाडीह1500 मीटर (अंडर 17 बालिका)प्रथम : डीएवी बिलासपुरद्वितीय : डीएवी नंदनीतृतीय :1500 मीटर (अंडर 14 बालक)प्रथम : डीएवी जांताद्वितीय : डीएवी धरमपुरा खो खो (अंडर 19 बालक)प्रथम : डीएवी जामुल द्वितीय : डीएवी जांता खो खो ( अंडर 17 बालक )प्रथम : डीएवी सोनडीहद्वितीय : डीएवी नंदनीखो खो (अंडर-14 बालिका)प्रथम : डीएवी जामुलद्वितीय: डीएवी हुडकोखो खो (अंडर 17 बालिका)प्रथम : डीएवी नंदनीद्वितीय:डीएवी अंतागढ़अंडर 14 कबड्डी बालकप्रथम जातालडुवा द्वितीयअंडर 17 कबड्डी बालिका जांता प्रथम रायपुर मोनेट द्वितीयअंडर 19 बालक कब्बड्डी धर्मपुरा प्रथमजरेली द्वितीय








