Buy Advt. Space

दुर्ग हजरत ख्वाजा गरीब नवाज़ र. अ. अजमेरी के 812 वॉ उर्स मुबारक

By

दुर्ग l हजरत ख्वाजा गरीब नवाज़ र. अ. अजमेरी के 812 वॉ उर्स मुबारक के मौके पर 27/01/2024 दिन शनिवार को शाम 7 बजे शाही आम लंगर का आयोजन तकिया पारा स्कूल मैदान में रखा गया है.यह आयोजन विगत 20 वर्षो से अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी के द्वारा आयोजित किया जाता है. हर साल की तरह इस साल भी इस आयोजन को कराया जा रहा है. इस कार्यक्रम में दुर्ग भिलाई एवं सभी जगह के सभी समाज हिन्दू मुश्लिम सिख ईसाई के साथ साथ मुश्लिम समाज प्रमुख लोग इस लंगर में उपस्थित होते है.इसी खुशी के मौके शहर की सभी समितियां और मुस्लिम समाज के विशेष उलेमा मौजूद रहेंगे. और इस शाही आम लंगर में खास दुआ की जाएगी. दुर्ग ही नहीं पूरे प्रदेश देश में अमनो शांति के लिए विशेष तौर पर दुआ की जाएगी.अंजुमन के सेकेंट्री जुनैद आज़मी ने बताया की यह प्रोग्राम काफ़ी समय से हो रहा है. जिसमे सभी समाज के लोग इस आयोजन में शरीक होते है. इस वर्ष भी उर्स गरीब नवाज़ बहुत ही धूम धाम से मनाया जा रहा है. जिसमे अंजुमन इस वर्ष दुर्ग शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों का सम्मान करेगी

Leave a Comment