Buy Advt. Space

दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का भव्य अभिनंदन

By


दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री गजेंद्र यादव का अभिनंदन एवं सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री जितेंद्र वर्मा, दुर्ग भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक राजमहंत श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, तथा दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एक-दूसरे को बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए दुर्ग जिले को कैबिनेट मंत्री के रूप में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया गया।

इस मौके पर केशव महिपाल दुर्ग ग्रामीण सक्रिय कर्मठ भाजपा कार्यकर्ता सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी भागीदारी निभाई और मंत्री जी का स्वागत कर गौरव की अनुभूति व्यक्त की।

Leave a Comment