Buy Advt. Space

दुर्गा पंडाल निर्माण के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, गुप्ता चौक में हादसा

By



बालोद। दल्लीराजहरा के गुप्ता चौक में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। दुर्गा पंडाल के निर्माण कार्य में जुटे 19 वर्षीय युवक डेमन उर्फ डेविड रावटे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दिनभर चौक पर लोगों की भीड़भाड़ रहती है। इसी वजह से पंडाल का निर्माण कार्य रात में किया जा रहा था। शनिवार रात करीब 8–9 युवक काम में जुटे थे। इसी दौरान ग्राम घोठिया निवासी डेविड रावटे (पिता अजित रावटे) एलटी लाइन के तार की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घायल युवक को तत्काल शहीद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रविवार सुबह शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment