Buy Advt. Space

थाना माकड़ी परिसर में लिया गया शांति समिति एवं जनप्रतिनिधियों का बैठक।

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व शाति पूर्वक मनाने की गई अपील ।

दुर्गा पंडाल व आसपास के विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने व

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट नही करने संबंधी दी गई समझाईश ।

माकड़ी ! पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव श्री वाय० अक्षय कुमार (भा०पु० से०) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री कौशलेन्द्र देव पटेल एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में निरीक्षक विकास बघेल थाना प्रभारी माकड़ी द्वारा थाना माकड़ी परिसर में थाना क्षेत्र के शांति समिति, जनप्रतिनिधिगण व समाज प्रमुखों का बैठक आयोजित कर आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के संबंध में आवश्यक चर्चा की गई। इस दौरान नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को सौहार्द्र एवं शांति पूर्वक मनाने की अपील कर, असामाजिक तत्वों से बचने एवं ध्वनि प्रदुषण व अवैध विद्युत कनेक्शन से बचने एवं सोशल मीडिया में किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट नही करने के संबंध में सख्त हिदायत दिया गया। बैठक में शामिल शांति समिति एवं थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों/ग्रामीणों को विशेष तौर पर कोण्डागांव पुलिस द्वारा चलाये जा रहे सायबर जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी देकर सायबर अपराधों के बढ़ते खतरों के बारे में बताकर ऑनलाईन धोखाधड़ी, मैलवेयर, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट और अन्य ऑनलाईन खतरों से बचने के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। बैठक में चन्दन साहू, दीपेन्द्र नाग, ललित पोयाम, राम बघेल, शंभु नेताम, विष्णु पाण्डे एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण/ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment