उतई ! पूरे भारतवर्ष में भाई बहनों के प्यार का त्योहार ‘‘रक्षा बंधन‘‘ मनाया जा रहा है। ऐसे में चौबीस घण्टे ड्यूटी में तैनात रहने वाले पुलिस कर्मचारियों को अपने भाई बहनों से मिलने का बहुत ही कम समय मिल पाता है। प्रति वर्ष की भांति ‘‘रक्षा बंधन‘‘ त्योहार को विशेष बनाने के लिये थाना उतई में पदस्थ महिला अधिकारी सउनि श्रीमती हेमलता वर्मा, महिला आरक्षक कीर्ति साहू, मंजू ठाकुर ने थाना प्रभारी उतई श्री विपिन रंगारी समेत उप निरीक्षक कमल सिंह सेंगर, सउनि राजकुमार देशमुख, अश्वनी कुमार, नेमन सिंह साहू, प्र0आर0 हेमन्त चंदेल, कौशल साहू, आरक्षक गिरधर वर्मा, मनोज सिन्हा, मुकेश यादव, विजय कुर्रे एवं उपस्थित समस्त स्टॉफ को राखी बांधकर मुंह मीठा कराये और अपने सुरक्षा का वचन लिये।
थाना उतई में मनाया गया हर्षोल्लास से रक्षा बंधन का त्योहार थाना पदस्थ महिला अधिकारियों ने पुलिस भाईयों को बांधा राखी








