कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
कोण्डागांव ! उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत फरसगांव में 158 मतदान केंद्र हैं और मतदाताओं की संख्या 68287 है। 20 फरवरी को होने वाले मतदान में 68 सरपंच, 372 पंच, 20 जनपद सदस्य और 02 जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन होना हैं। फरसगांव के कुल 73 सरपंच में से 05 निर्विरोध और कुल 878 पंच में से 506 निर्विरोध चुने गए हैं। इसी प्रकार जनपद पंचायत माकड़ी में 154 मतदान केंद्र हैं और कुल मतदाताओं की संख्या 76160 है। इस दौरान 67 सरपंच, 415 पंच, 18 जनपद सदस्य और 02 जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन होना हैं। माकड़ी के कुल 889 पंच में से 474 पंच निर्विरोध चुने गए हैं।








