खैरागढ़ से कामेशपाल की रिपोर्ट
खैरागढ़ से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खपरी सिरदार और मुढ़ीपार गांव के मध्य, दो मोटरसाइकिलों के बीच ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। यह सड़क दुर्घटना दोपहर लगभग 1:30 बजे हुई, जिससे दोनों बाइक सवारों को गंभीर चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक घायल व्यक्ति वन विभाग, मुढ़ीपार का कर्मचारी है, जबकि दूसरे घायल की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। उसका नाम और गांव पता नहीं चल पाया है।
108 एम्बुलेंस से घायलों को भेजा गया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस सेवा को बुलाया गया। तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल, खैरागढ़ भेजा गया है, जहां प्राथमिक उपचार जारी है।
घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित हुआ, जिसे बाद में सामान्य किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। तेज़ गति और लापरवाही, दुर्घटनाओं को न्योता देती हैं।
तेज़ रफ्तार का टकराव : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों सवार घायल








