थाना उतई ! पुलिस ने डूण्डेरा मोरिद रोड पर हुई 20 वर्षीय युवक की हत्या का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
घटना 3 जुलाई की रात की है जब राजकुमार यादव, निवासी ग्राम जंजगिरी, स्कूटी से जा रहा था। मोरिद मेनरोड नहर के पास अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजकुमार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
राजकुमार के मरणासन्न बयान, घटनास्थल पर एक चश्मदीद की गवाही, और 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा 1500 मोबाइल टॉवर लोकेशन की गहन जांच के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच पाई।
हत्या की वजह – लूट का विरोध
गिरफ्तार आरोपी लोकेश सारथी, राजकिशोर उर्फ छोटू, आकाश उर्फ हड्डी देवार, महाराजा देवार, उमेश टंडन और एक नाबालिग ने कबूल किया कि वे स्कार्पियो गाड़ी से लूट की योजना बनाकर निकले थे। राजकुमार को अकेला देखकर उन्होंने उसका मोबाइल छीनने की कोशिश की, विरोध करने पर चाकू व पेचकश से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपियों ने एक हाईवा ड्राइवर को भी लूट लिया और उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया।
पूर्व नियोजित अपराध – सुनसान रास्तों की रेकी
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी सुनसान रास्तों पर छिनतई की घटनाएं कर चुके हैं, लेकिन डर के कारण पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। घटना से पहले निखिल ठाकुर ने अपनी मां का मोबाइल गिरवी रखकर 3000 रुपए जुटाए थे, ताकि घटना के दौरान जरूरत पड़ने पर पैसों का इंतजाम हो सके।
क्या-क्या हुआ बरामद?
आरोपियों के कब्जे से:
स्कार्पियो वाहन (राजकिशोर उर्फ छोटू से)
चाकू (लोकेश सारथी से)
मोबाइल (निखिल ठाकुर से)
जप्त किए गए हैं।
आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। सभी के खिलाफ गैंग हिस्ट्रीशीट तैयार की जा रही है, जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस की कार्यवाही में ये टीम रही शामिल:
थाना उतई पुलिस
रानीतराई पुलिस
एसीसीयू (Anti Crime and Cyber Unit)
यह केस पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता और टीमवर्क का उदाहरण बनकर सामने आया है।
डूण्डेरा मोरिद में 20 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा – सुनसान रास्तों को बना रखा था अपराध का अड्डा








