Buy Advt. Space

डूडेरा: हायर सेकंडरी स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

By

डूडेरा ! मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में शाला प्रवेशोत्सव बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज  हायर सेकंडरी स्कूल डूडेरा में भी प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत के साथ हुई, जिसमें नवप्रवेशी विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी की झलक देखने को मिली जब उन्हें मिठाइयाँ खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही:

  • श्री गोविंदराम साहू (अध्यक्ष)
  • श्रीमती सरिता मासीह (प्राचार्य, हायर सेकंडरी स्कूल डूडेरा)
  • श्री दुर्गेश साहू (छाया पार्षद)
  • श्री पप्पू माढ़रिया (विधायक प्रतिनिधि)
  • श्री ओंकार साहू, श्री उदराज साहू,
  • श्री नारायण निर्मलकर एवं श्री निरंजन जैन

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावकगण एवं स्थानीयजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

🔸 प्राचार्य सरिता मासीह ने बच्चों को मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
🔸 छाया पार्षद दुर्गेश साहू एवं विधायक प्रतिनिधि पप्पू माढ़रिया ने सरकार की शिक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर समां बांध दिया।

शिक्षा के इस महापर्व में उत्साह, प्रेरणा और सहयोग की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Leave a Comment