Buy Advt. Space

डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में मनाया गया ऊर्जा संरक्षण सप्ताह 14 से 20 दिसंबर

By

डी ए वी जांता में ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता सप्ताह का भव्य आयोजन 650 बच्चों ने लिए इस आयोजन में भाग

दाढ़ी:- दाढ़ी से महज 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित डी ए वी जांता में प्रति वर्ष के इस वर्ष भी ऊर्जा सरंक्षण सप्ताह मनाया गया। प्रति वर्ष 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर जागरूकता फैलाने और ऊर्जा दक्षता एवं ऊर्जा संरक्षण में राष्ट्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाता है. इसी कड़ी में क्रेडा विभाग बेमेतरा द्वारा भी 14 से 20 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया गया। बीते 14 दिसंबर को छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (क्रेडा) विभाग बेमेतरा द्वारा तहसील के एक मात्र सी बी एस ई स्कूल जांता में ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया गया. जिसमें विद्यालय के लगभग 650 स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
कार्यक्रम के दौरान बेनर पोस्टर, चित्रकला, स्लोगन,निबंध लेखन, वाद विवाद ,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं जागरूकता रैली ग्राम जांता में भी आयोजन किया गया, स्कूली बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से अपने मन के विचारों को ड्राइंग, पेंटिंग, स्लोगन के माध्यम से कागजों पर उकेरा. साथ ही जागरूकता रैली में भी ग्राम पंचायत जांता के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में शामिल हुई, इस दौरान सभी प्रतिभागी बच्चों को भी विभाग द्वारा सर्टिफिकेट और इनाम भी दिया गया.
इस अवसर पर क्रेडा विभाग के सहायक अभियंता इंदुभूषण साहू,उपअभियंता खेमराज वर्मा, एवं ऊर्जा संरक्षण नोडल अधिकारी अमित कुमार बरेठ एव अन्य कर्मचारी गण क्रेडा विभाग उपस्थित रहे. विभाग द्वारा द्वारा बच्चों को ऊर्जा संरक्षण व ऊर्जा दक्षता के बारे में विभिन्न जानकारी दिए व विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं को नोडल अधिकारी नियुक्त करके बच्चों के घरों में ऊर्जा संरक्षण ऊर्जा दक्षता व ऊर्जा की खपत की बचाव हेतु सुझाव दिया गया, साथ ही विद्युत चलित उपकरणो चिन्हाकित व जानकारी संग्रहित किया गया , बच्चों के घरों में ऑडिट भी कराया गया व ऑडिट उपराँत रिपोर्ट तैयार कर जानकारी लिया गया। सहायक अभियंता हिंदू भूषण साहू ने जानकारी साझा किया कि
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस और पुरस्कार समारोह का आयोजन भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के तहत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) द्वारा किया जा रहा है, जो ऊर्जा संरक्षण अधिनियम 2001 के तहत भारत में ऊर्जा दक्षता और इसके संरक्षण को विनियमित और बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार है।


प्रतिवर्ष 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाया जाता है. इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर जागरूकता फैलाने और ऊर्जा दक्षता एवं ऊर्जा संरक्षण में राष्ट्र की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाता है. संस्था के प्राचार्य श्री पी एल जायसवाल ने बताया कि क्रीड़ा विभाग द्वारा हमारे बच्चों को पूरे सप्ताह अनेको गतिविधियों में भाग लेने हेतु विभिन्न अनेक क्रियात्मक व ज्ञानात्मक रचनात्मक गतिविधियों व प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चे भी उत्साह पूर्वक भाग लिए । साथ ही क्रेडा विभाग बेमेतरा द्वारा डी ए वी विद्यालय जांता में 14 से 20 दिसंबर तक ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाने में स्कूल का चयन व सहयोग करने के लिए क्रेडा के अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किए है
संस्था के प्राचार्य पी एल जायसवाल के साथ व शिक्षक ललित देवागन,राहुल पटेल,अखिलेश पटेल, ज्ञानेश्वर साहू, निशु गुप्ता,अनिल कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, अमित कुमार,गोविंद साहू,आयुषी जैन,कैलाश सिंह, राजा तनतुवे,छोटू राम साहू, मनीषा सोनी,सविता साहू, रेणुका पटेल, रितिका साहू, आरती धीवर, सरिता साहू, सुमित्रा पटेल, दीपिका वर्मा, सुखदेव साहू ,विजय चंद्राकर, गीता साहू, नरेश साहू सभी ने पूरे सप्ताह इस आयोजन में सहयोग प्रदान किए।

Leave a Comment