भिलाई: थाना नेवई, प्रगति नगर रिसाली निवासी नम्रता चंद्राकर से 54.90 लाख रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को CBI अधिकारी बताकर वीडियो कॉल के जरिए पीड़िता के पिता को डरा-धमका कर अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराते थे।
ठगी की गई राशि यूनियन बैंक लखनऊ की शाखा के खाते में डाली गई थी। आरोपी राजेश विश्वकर्मा ने अपना खाता धोखाधड़ी के लिए उपयोग में दिया, जिसमें 9 लाख जमा हुए। इसमें से 36 हजार कमीशन के रूप में बाटे गए और बाकी राशि अपने पास रखी गई।
पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल और आधार कार्ड जब्त कर लिया है। आगे की जांच के लिए पुलिस रिमांड लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. दीपक गुप्ता (19), लखनऊ
2. राजेश विश्वकर्मा उर्फ राजू (36), लखनऊ
3. कृष्ण उर्फ कृष (19), लखनऊ
4. शुभम श्रीवास्तव (25), लखनऊ
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद शुक्ला और साइबर टीम की विशेष भूमिका रही।








