Buy Advt. Space

ठेकेदारों की मनमानी से जल जीवन मिशन योजना फेल..

By
Last updated:

गरियाबंद से दिव्यांश पटेल की रिपोर्ट

गरियाबंद! पीएचई विभाग के अफसर की उदासीनता और ठेकेदारों की मनमानी का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है एक और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य की वजह से गांव में पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई ।

पीएचई विभाग स्वच्छ पानी तो दूर जिले के गांव में जरूरत के पानी की आपूर्ति भी नहीं कर पा रहा है ज्ञात हो कि इन दोनों बढ़ गर्मी में भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है ।
शहरों में जहां नगर पालिका और नगर पंचायत आम जनता को पर्याप्त मात्रा में जिला पूर्ति कर रही है वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में इन दोनों पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए हर रोज जद्दोजहद करने पड़ रही है

इधर संबंधित विभाग भी ग्रामीणों को जल पूर्ति करने में असहाय नजर आ रहा है भीषण गर्मी के चलते भूजल स्तर नीचे जाने से हैंडपंपों के फलक सूख गए हैं विभाग द्वारा जल जीवन मिशन का कार्य बेहद पीछे चल रहा है

अभी तक लक्ष्य के अनुसार आधे गांव में पानी की टंकी को बन गई है पर नलों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है जहां हैंड पंप भूजल इस पर नीचे जाने के कारण बंद हो गए हैं

ऐसा ही एक वाक्यत जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत आमदी म में देखा गया है जहां टंकी तो बना पर नल  कनेक्शन घर घर तक नहीं पहुंचा इस संबंध में पी एच ई सहायक अभियंता जागेश्वर मरकाम ने कहा की टंकी के पास सोर्स  देखा गया था वह सुखा निकला तथा इसके बाद अन्य  सोर्स देखकर कार्य को पूरा कर दिया जाएगा तथा ठेकेदार से संपर्क नहीं हो पाया

Leave a Comment