दीनदयाल यदु/जिला ब्यूरो चीफ
छुईखदान । जिला खैरागढ़ छुुईखदान गंडई में जिला गठन के पश्चात सर्वप्रथम मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन कर 37 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा नवविवाहित वर वधू को आशीर्वाद प्रदान किया गया।
इस अवसर प्रत्येक नव विवाहित वर वधू को नवजीवन के शुरुआत के लिए शासन की योजना के तहत 35 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया
परियोजना अधिकारी छुईखदान सुनील बंजारे ने बताया कि आधुनिक समय में विवाह का कार्य जो कि अत्यंत खर्चीला है ऐसे में निर्धन परिवार की बेटियों के विवाह के लिए यह शासन की योजना बहुत ही लाभदायक है ।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पात्रता रखने वाले जोड़ो को 50 हजार की आर्थिक सहायता का प्रावधान है जिसमें से 7000 रुपए वर वधू के श्रृंगार सामग्री,8000 रुपए विवाह के आयोजन ,अतिथियों के भोजन एवं अन्य तथा 35 हजार रुपए बैंक चेक या ड्राफ्ट के माध्यम से प्रति जोड़ो को उपलब्ध कराया जाता है
जिला कार्यक्रम अधिकारी पी आर ख़ुटेल कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु जिला प्रशासन,पुलिस विभाग एवं समस्त विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया एवं यह जानकारी दी कि अगले साल प्रत्येक वर्ष जब विवाह का सीजन होता है उस समय महिला बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर अधिक से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा।
इस अवसर पर खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर , उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक,जनपद अध्यक्ष खैरागढ़ राजश्री ,खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ,सीईओ जिला पंचायत प्रेम पटेल, संयुक्त कलेक्टर सुमन राज, डिप्टी कलेक्टर पूजा पींचा, जिला महिला बाल विकास अधिकारी प्रीत राम ख़ुटेल ,परियोजना अधिकारी छुईखदान सुनील बंजारे, परियोजना अधिकारी खैरागढ़ रंजना श्रीवास्तव,समस्त पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे








