कोण्डागांव ! छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन 02 नवम्बर से 04 नवंबर तक विकास नगर स्टेडियम कोण्डागांव में होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 02 नवम्बर को शाम 06 बजे से होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष और स्थानीय विधायक सुश्री लता उसेंडी विधायक शामिल होंगी।
राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासन की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
जिले में राज्योत्सव कार्यक्रम जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।








