Buy Advt. Space

जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक 20 से 24 नवम्बर तक

By

कोंडागांव से बन्नूराम  की रिपोर्ट


कोंडागांव ! 18 अक्टूबर 2024/ जिला स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का आयोजन 20 से 24 नवम्बर 2024 तक किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 20 नवम्बर 2024 को विकासनगर स्टेडियम कोण्डागांव में प्रातः 11 बजे होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी ही शामिल होंगे।

जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रस्साकसी, एथलेटिक्स, विकासनगर स्टेडियम कोण्डागांव में, कराते टाउनहॉल कोण्डागांव में, खो-खो एन.सी. ग्राउण्ड कोण्डागांव में, व्हालीवॉल एवं कबड्‌डी खेल परिसर बड़कनेरा रोड कोण्डागांव में और बैडमिंटन विकास नगर इण्डोर स्टेडियम तीरंदाजी खेलो इण्डिया सेंटर कोण्डागांव में  सम्पन्न होंगी। साथ ही 24 नवम्बर 2024 को फुटबाल विकासनगर स्टेडियम में, वेटलिफ्टिंग टाउन हॉल में और हॉकी, आदर्श विद्यालय फरसगांव में आयोजित किया जाएगा।

जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को क्रमशः प्रथम 2000/- द्वितीय 1500/- एवं तृतीय 1000/- की राशि एवं दलीय खेल में प्रथम 4000/- द्वितीय 3000/- तृतीय 2000/- राशि पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा इसके साथ ही मेरिट प्रमाण पत्र ट्राफी एवं समस्त खिलाड़ियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदाय किया जाएगा।

Leave a Comment