Buy Advt. Space

जिला प्रशासन की कुपोषण के खिलाफ बड़ी पहल

By


गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद !  ऑक्सन हॉल में मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें 150 से अधिक कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक भट्टर और उनकी टीम ने बच्चों का इलाज कर आवश्यक सलाह दी।
कलेक्टर बी.एस. उइके ने जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई और जनप्रतिनिधियों से बच्चों को गोद लेने की अपील की।
कार्यक्रम में पौष्टिक आहार संबंधी पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
जिले में अब तक 920 में से अधिकांश गंभीर कुपोषित बच्चों को गोद लिया जा चुका है।
अगला मेगा हेल्थ कैम्प 27 जुलाई को छुरा में आयोजित होगा।

Leave a Comment